जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी, रैली सहित सिमरार नदी का पूजन एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन के लिए जन अभियान परिषद की अभिनव पहल

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी, रैली सहित सिमरार नदी का पूजन एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित,
जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन के लिए जन अभियान परिषद की अभिनव पह

कटनी -म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के सेक्टर क्रमांक 5 हीरापुर कौड़िया के ग्राम छहरी में जल गंगा संवर्धन अभियान के प्रथम चरण जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता सुरेंद्र कुमार शुक्ला एवं नवांकुर संस्था साध्वी जन कल्याण समिति कटनी के संयुक्त प्रयास से जल शक्ति से नव भक्ति सुरक्षित जल, समृद्ध कल के अंतर्गत जागरूकता का संदेश देने के लिए मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र-छात्राओं के साथ संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन, ग्राम भनपुरा-1 में जल स्रोत कुएं का पूजन साफ सफाई एवं ग्राम वासियों से संवाद का कार्यक्रम एवं ग्राम छहरी में सिमरार नदी का पूजन करते हुए दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण पारंपरिक जल स्रोतों के संवर्धन एवं पुनर्जीवन के लिए आमजन में जागरूकता पैदा करना है। कार्यक्रम के प्रथम चरण में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित कक्षाओं में उपस्थित छात्र-छात्राओं को 19 मार्च से 30 जून तक चलाए जाने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान के तीन चरणों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र के द्वारा दी गई । जिसमें 19 मार्च से 27 मार्च तक प्रथम चरण के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में छात्र-छात्राओं से अपने प्रयोगशाला ग्रामों में सहभागिता कर आयोजन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट विद्यालय से ग्राम पंचायत चौराहे तक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें शामिल छात्र-छात्राओं ने जल है तो कल है जल बचाओ, जीवन बचाओ। जल नहीं बचाओगे, तो प्यासे रह जाओगे।जैसे तारों के उद्घोष के साथ जल संरक्षण और संवर्धन के लिए जागरूकता का संदेश दिया।कार्यक्रम के द्वितीय चरण में ग्राम भनपुरा -1 में ग्राम वासियों से संवाद कर जल स्रोतों के रखरखाव संरक्षण और संवर्धन के लिए चर्चा कर आगे आने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही ग्राम के कुएं में पूजन कर उसे संरक्षित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में ग्राम छहरी के चकरा घाट मैं सिमरार नदी का पूजन अर्चन करते हुए दीपदान किया गया। सभी गतिविधियों के माध्यम से जल एवं जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, नवांकुर संस्था साध्वी जन कल्याण समिति की सेक्टर प्रभारी साध्वी निगम परामर्शदाता सुरेंद्र कुमार शुक्ला, समाजसेवी विकास तिवारी, छात्र-छात्राओं नेहा शुक्ला, रेशमी सिंह, शालिनी मांझी, पूनम केवट, देवराज विश्वकर्मा, माया प्रजापति और महिमा चौधरी की सहभागिता रही।

Exit mobile version