बून्द बून्द पानी क़े लिए भटक रहे ग्रामीण, इमलिया मे तीन साल से नल लगने क़े बाद आज तक नहीं आया पानी

बून्द बून्द पानी क़े लिए भटक रहे ग्रामीण, इमलिया मे तीन साल से नल लगने क़े बाद आज तक नहीं आया पानी

कटनी। बून्द बून्द पानी क़े लिए भटक रहे ग्रामीण, इमलिया मे तीन साल से नल लगने क़े बाद आज तक  पानी नहीं आया। माधव नगर इमालिया ग्राम पंचायत मे पिछले तीन साल से सिर्फ पाईप लाइन बिछायी गयी है आज तक नल से पानी नहीं आया।

गांव क़े लोग गांव क़े बाहर रोड से पानी भरने मजबूर हो रहे तप्ती गर्मी मे ग्रामीण रोड मे पानी क़े लम्बी कतार मे लगे रहते है ग्रामीणों द्वारा सरपंच क़ो लगातार जानकरी देते हुए भी समस्या क़े बारे मे अवगत कराया लेकिन सरपंच द्वारा कोई उचित कदम नहीं उठाया गया उलटा ग्रामीणों क़ो फटकार लगा दी जाती है।

ग्रामीणों ने बताया की रोड क़े नल मे सिर्फ 15 मिनिट क़े लिए जल आपूर्ति होती आ रही जिससे किसी क़ो भी प्रयाप्त पानी नहीं मिल पा रहा व भीड़ ज्यादा होने से आपस मे लड़ाई भी हो जाती है।

ग्रामीणों द्वारा जन प्रतिनिधियों क़ो भी इस जल समस्या क़े बारे मे बताया है लेकिन आज तीन साल बाद भी उनकी मदद क़े लिए कोई आगे नहीं आयाl

Exit mobile version