बारिश के पानी से सागर पुलिया के बीच जलभराव में बंद हुई बेलवेदर स्कूल बस, बच्चों को कंधो मे बैठाकर पार कराया रास्ता

IMG 20240711 WA0011

कटनी। बारिश के पानी से सागर पुलिया के बीच जलभराव में बंद हुई बेलवेदर स्कूल बस, बच्चों को कंधो मे बैठाकर पार रास्ता कराया। आज शहर मे हुई तेज बारिश क़े चलते जगह जगह जल भराव हो गया। जिससे लोगो क़ो परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर क़े मंगल नगर गायत्री नगर मिशन चौक पुल मे चार फिट तक पानी भर गया जिससे लोगो क़ो निकलना मुश्किल हो गया।

इस समय स्कूल का छूटने का भी समय रहा ऐसा ही दृश्य मिशन चौक मे देखने क़ो मिला जब स्कूल बस पुलिया क़े निचे से निकल रही थी, अधिक जल भराव क़े कारण बस बीच मे ही बंद हो गई, वहीं बस मे बैठे बच्चो क़ो ड्राइवर क्लीनर द्वारा अपने कंधो मे उठाकर सुरक्षित स्थान पर लाया बस बंद होने क़े कारण मिशन चौक से लेकर बरगवा चांडक चौक तक जाम घंटो लगा रहा।