नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत ए सी सी स्कूल कैमोर में महिला एवं बाल विकास विभाग विजयराघवगढ़ द्वारा व्याख्यान का किया गया आयोजन
नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी और भावना का विस्तार जन-जन तक करने के लिए प्रदेश में व्यापक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार 10 से 25 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मना रही है। पूरे प्रदेश में वृहद स्तर पर नारी शक्ति वंदन सम्मेलन हुए, इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर नारी शक्ति पदयात्रा भी निकल गई थी। शिक्षा संस्थानों में कार्यक्रम
स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में व्याख्यान और प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, ताकि युवा पीढ़ी महिला सशक्तिकरण को बेहतर तरीके से समझ सके।जिसके तहत दिनांक 25 अप्रैल 2026 को ए सी सी स्कूल कैमोर में व्याख्यान का आयोजन किया गया,जिसमें स्कूल की छात्रा और छात्र उपस्थित थे,जिसमें उन्हें नारी शक्ति वंदन अधिनियम और महिला सशक्तिकरण की जानकारी प्रदान की गई,साथ ही आर्थिक सशक्तीकरण आर्थिक रूप से मज़बूत नारी, समृद्ध भारत ,महिलाओं के सशक्तिकरण का संकल्प शिक्षा और आत्मनिर्भरता शिक्षा से स्वावलंबन, विकास की उड़ान, नेतृत्व और प्रतिनिधित्व
संसद में नारी की आवाज़, देश का विकास जैसे विषयों में जानकारी प्रदान की गई,साथ ही उन्हें विभागीय योजनाएं और उनके पोषण से जुड़े जानकारी प्रदान की गई,इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य सुधांशु मिश्रा ने भी इस अधिनियम और उनके कानूनी अधिकार की भी जानकारी प्रदान की,कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य सुधांशु मिश्रा,शिक्षक मिनी तिवारी,महिला एवं बाल विकास से पर्यवेक्षक श्वेता गोस्वामी, जासूम जाधव, शोभरानी बर्मन, शिवम मिश्रा,विकास रजक उपस्थित थे।

