katniमध्यप्रदेश

कन्या महाविद्यालय नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कन्या महाविद्यालय नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कटनी -शासकीय कन्या महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा 10 से 25 अप्रैल 2026 के अंतर्गत एवं मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य एवं छात्र कल्‍याण और नारी शक्ति वंदन के संयुक्‍त तत्‍वाधान में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विमला मिंज के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध ऑनलाइन अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनके विधिक एवं साक्ष्यगत विश्लेषण पर चर्चा करना था। कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया। प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम तथा महिला आरक्षण अधिनियम 2023 का उल्लेख करते हुए कहा कि ये कानून महिलाओं को राजनीति, नीति-निर्माण और निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं। उन्होंने कहा, “नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत के समग्र विकास में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करने और नीति निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।” उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इस कानून के माध्यम से महिलाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे और वे समाज के हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का पूर्ण प्रदर्शन कर सकेंगी। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता शासकीय कन्‍या महाविद्यालय कटनी की स्‍वास्‍थ्‍य एवं छात्र कल्‍याण काउन्‍सलर डॉ. ऋतिका साहनी आहूजा, विभागाध्यक्ष, विधि विभाग, कटनी आर्ट्स एंड कामर्स कॉलेज ने विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने साइबर स्टॉकिंग, साइबर उत्पीड़न, बाल यौन शोषण सामग्री, पहचान की चोरी, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग जैसे विभिन्न साइबर अपराधों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध ऑनलाइन अपराधों से निपटने के लिए भारत में लागू विभिन्न कानूनों जैसे सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000, भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराएं तथा अन्य सुरक्षा प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्राओं को ऑनलाइन सुरक्षा के उपाय, संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्टिंग और डिजिटल सुरक्षा के महत्व पर भी जोर दिया एवं डॉ. रीना मिश्रा ने महाविद्यालय में आये हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया ।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख सदस्यों में डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, डॉ. अमिताभ पांडेय, डॉ. आर.के. गुप्ता, के.जे. सिन्हा, बंदना मिश्रा, डॉ. वीणा सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. रोशनी पांडेय, सुश्री शिल्पी सिंह, पंकज सेन, भीम बर्मन, प्रेमलाल कॉवरे, प्रियंका सोनी, स्मृति दहायत, रिचा पांडेय, मीनाक्षी वर्मा, डॉ. सोनिया कश्यप, डॉ. सृष्टि श्रीवास्तव, डॉ. अंजनेय तिवारी, नम्रता निगम, डॉ. पी.सी. कोरी, डॉ. अनिल द्विवेदी, डॉ. अशुतोष द्विवेदी, डॉ. रंजना वर्मा, डॉ. मैत्रेयी शुक्ला, डॉ. रीना मिश्रा, डॉ. अपर्णा मिश्रा, डॉ. मदन सिंह मरावी, श्वेता कोरी, पूनम गर्ग, सुश्री पूजा सिंह राजपूत, डॉ. रत्नेश कुशवाहा, सुषमा वर्मा आदि शामिल रहे। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया गया।

Back to top button