Site icon Yashbharat.com

बाबा घाट समीप डिवाइडर से बाइक टकराई चाचा-भतीजे की मौत

Screenshot 20260406 010358 WhatsApp

दर्दनाक सड़क हादसा: चाचा-भतीजे की मौत, बाइक दुर्घटना में गई जा

कटनी। एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा घाट के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवकों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक युवक नयागांव निवासी थे और एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही एनकेजे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।मृतकों की पहचान सुनील भूमिया (19 वर्ष) और राहुल भोमिया (18 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आपस में चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version