Site icon Yashbharat.com

जबलपुर से अयोध्या और हजरत निजामुद्दीन के बीच कटनी जंक्शन व मुड़वारा स्टेशन होकर चलेंगी दो अलग-अलग होली स्पेशल ट्रेन, पर्व में भीड़ को नियंत्रित करने रेलवे का निर्णय

187656 summer special train

जबलपुर से अयोध्या और हजरत निजामुद्दीन के बीच कटनी जंक्शन व मुड़वारा स्टेशन होकर चलेंगी दो अलग-अलग होली स्पेशल ट्रेन, पर्व में भीड़ को नियंत्रित करने रेलवे का निर्ण

कटनी। होली पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय संस्कारधानी जबलपुर से प्रभू श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या धाम के बीच तथा हरजत निजामुद्दीन दिल्ली के बीच दो अलग-अलग होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जबलपुर से अयोध्या धाम के बीच होली स्पेशल ट्रेन कटनी जंक्शन होकर जबकि जबलपुर से हरजत निजामुद्दीन दिल्ली के बीच होली स्पेशल ट्रेन कटनी मुड़वारा स्टेशन होकर चलेगी। दोनों ट्रेनों का संचालन 2 से 11 मार्च के बीच सप्ताह में एक-एक दिन किया जाएगा। ट्रेनों में आरक्षण शुरू हो चुका है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 01705 जबलपुर से अयोध्या धाम होली स्पेशल स्पेशल 3 और 10 मार्च को जबलपुर रेलवे स्टेशन से शाम 7:40 बजे रवाना होकर रात 9:20 बजे कटनी जंक्शन पहुंचेगी और 5 मिनट का ठहराव लेने के बाद 9:25 बजे मैहर, सतना होते हुए दूसरे दिन सुबह 11:25 बजे अयोध्या धाम स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 017056 अयोध्या धाम-जबलपुर होली स्पेशल ट्रेन 4 मार्च और 11 मार्च को अयोध्या धाम स्टेशन से दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 4:35 बजे कटनी जंक्शन पहुंचेगी और 5 मिनट का ठहराव लेने के बाद सुबह 4:40 बजे रवाना होकर सुबह 6:45 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर से अयोध्या धाम के बीच रास्ते में सिहोरा रोड, कटनी जंक्शन, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज(छिवकी), मिर्जापुर, वाराणसी जंक्शन व जौनपुर जंक्शन में ठहराव लेगी। ट्रेन में 2 सेकेंड एसी, 5 थर्ड एसी, 8 स्लीपर व 2 एमएलआरडी सहित 17 कोच होंगे। इस स्पेशल ट्रेन का मिर्जापुर रेलवे स्टेशन में ठहराव होने से विंध्याचल धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी।
जबलपुर से हरजत निजामुद्दीन दिल्ली होली स्पेशल ट्रेन
इसी तरह गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर से हरजत निजामुद्दीन दिल्ली होली स्पेशल ट्रेन 2 और 9 मार्च को रात 8:20 बजे जबलपुर से रवाना होकर रात 9:35 बजे कटनी मुड़वारा स्टेशन पहुंचेगी और 5 मिनट का ठहराव लेने के बाद 9:40 बजे दमोह-बीना रेलखंड से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 2:25 बजे दिल्ली के हरजत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 01702 हरजत निजामुद्दीन-जबलपुर होली स्पेशल ट्रेन 3 और 10 मार्च को हरजत निजामुद्दीन स्टेशन से 3:45 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 6:10 बजे कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और 5 मिनट का निर्धारित ठहराव लेने के बाद 6:15 बजे कटनी से रवाना होकर सुबह 9:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी। हरजत निजामुद्दीन से जबलपुर के बीच रास्ते में यह ट्रेन कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा व कोशी कालन स्टेशन पर ठहराव लेगी। इस स्पेशल ट्रेन में जनरल, स्लीपर, थर्ड एसी और सेकेंड एसी सहित 24 कोच होंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार होली पर बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, मथुरा, काशी और अयोध्या की यात्रा करते हैं। नियमित ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता सीमित होने से यात्रियों को परेशानी होती है। स्पेशल ट्रेनों के संचालन से त्योहार के दौरान अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और यात्रियों को राहत मिलेगी।

 

Exit mobile version