मप्र पुलिस में ट्रांसफर: सिंगरौली और इंदौर से हटाए गए ये अधिकारी, रीवा-रतलाम में मिली नई जिम्मेदारी

MP पुलिस ट्रांसफर ब्रेकिंग: रक्षित निरीक्षक दीपेंद्र सिंह कुशवाह और सूबेदार हेमंत पाटीदार का तबादला, आदेश जारी

मप्र पुलिस में ट्रांसफर: सिंगरौली और इंदौर से हटाए गए ये अधिकारी, रीवा-रतलाम में मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) द्वारा आज पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के उपरान्त दो पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाणा के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनकी नई इकाइयों में पदस्थ किया गया है।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला:

​जारी सूची के अनुसार निम्नलिखित अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है:

एसपी तय करेंगे जिले के भीतर की जिम्मेदारी

​आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित अधिकारियों द्वारा नई इकाई में आमद (जॉइनिंग) देने के बाद, संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) द्वारा ही उनके भीतर का कार्य आवंटन तय किया जाएगा। मप्र पुलिस में ट्रांसफर: सिंगरौली और इंदौर से हटाए गए ये अधिकारी, रीवा-रतलाम में मिली नई जिम्मेदारी

तबादला नीति 2026 के तहत समय पर मुक्त करने के निर्देश

​सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) अमित सक्सेना द्वारा जारी निर्देशों के तहत, राज्य शासन की स्थानांतरण नीति 2026 के नियमों के अनुसार दोनों अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर वर्तमान पद से कार्यमुक्त करने को कहा गया है। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई अधिकारी वर्तमान में निलंबित है, तो उसे कार्यमुक्त न करते हुए मुख्यालय को सूचित किया जाए।

​इस आदेश की प्रतिलिपियां रीवा व उज्जैन जोन के पुलिस महानिरीक्षक (IG), पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) और सिंगरौली, रीवा, रतलाम तथा इंदौर के पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई हैं।

Exit mobile version