Site icon Yashbharat.com

नवांकुर संस्थाओं के सक्रियकरण हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

IMG 20260401 WA0082 scaled

नवांकुर संस्थाओं के सक्रियकरण हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्

कटनी -मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला कटनी द्वारा नवांकुर संस्थाओं के सक्रियकरण हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र पिपरौध के सभागार में किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा नर्सरी निर्माण एवं प्रबंधन, भूमि सुपोषण , उन्नत जैविक एवं प्राकृतिक कृषि के साथ सूक्ष्म लघु उद्योगों के माध्यम से आर्थिक स्रोत बढ़ाने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रथम चरण में जिला समन्वयक डॉ तेजसिंह केशवाल ने प्रशिक्षण के आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि परिषद द्वारा नवांकुर संस्थाओं की सशक्तिकरण हेतु समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है जिससे कार्यक्षेत्र में आवश्यक क्रियान्वयन निर्धारित मापदण्ड के आधार पर किया जा सके । कृषि वैज्ञानिक श्री आर पी बेन ने नर्सरी निर्माण व प्रबंधन विषय पर तकनीकी जानकारी देते हुए नर्सरी हेतु स्थान चयन , बीजों की व्यवस्था व उपचार, बीजारोपण एवं पौधों के रखरखाव के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की ।
अगले क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ संजय वैशम्पायन ने नर्सरी निर्माण हेतु उन्नत पौधों के प्रकार के विषय में जानकारी देते हुए किसानों हेतु उपयोगी पौधों की प्रजाति के बारे में विस्तार से बताया।
प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित परिषद के संभाग समन्वयक श्री रवि बर्मन ने नवांकुर संस्थाओं के नियमित कार्यों के समय सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देश देते हुए सेक्टर स्तरीय कार्य क्षेत्र में नियमित प्रवास कर प्रस्फुटन समितियों के ग्राम स्तरीय एवं सेक्टर स्तरीय बैठकों के माध्यम से क्षमता वृद्धि करने हेतु आवश्यक सुझाव दिए ।प्रशिक्षण के तृतीय चरण में समस्त प्रतिभागियो द्वारा केंद्र के द्वारा तैयार की गई उन्नत कृषि पद्धतियों एवं नवीन किस्म के पौधों का अवलोकन किया गया।
कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिक श्री आर के मिश्रा , जन अभियान परिषद के लेखपाल रविकांत श्रीवास्तव ,विकासखंड समन्वयकों सहित नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version