Site icon Yashbharat.com

कटनी में वेंडरों और यात्रियों के जमकर हुई मारपीट, ट्रेन के इंजन में घुस गये युवक* *मेमू ट्रेन में बकलेहटा स्टेशन पर हंगामा,एक घंटे खड़ी रही ट्रेन

IMG 20260425 WA0009

 

कटनी में वेंडरों और यात्रियों के जमकर हुई मारपीट, ट्रेन के इंजन में घुस गये युवक* *मेमू ट्रेन में बकलेहटा स्टेशन पर हंगामा,एक घंटे खड़ी रही ट्रे

कटनी-कटनी से बीना जा रही मेमू ट्रेन में बवाल हो गया। वेंडरों और यात्रियों के बीच ट्रेन के अंदर विवाद हो गया और ट्रेन जब रीठी थाना क्षेत्र के बकलेहटा स्टेशन पहुंची तो दोनों पक्ष से हंगामा शुरू हो गया। कुछ युवक विवाद के कारण ट्रेन के इंजिन में घुस गए और उसके चलते ट्रेन स्टेशन में एक घंटे खड़ी रही। पुलिस के पहुंचने पर असमाजिक तत्व मौके से भाग निकले और उसके बाद ट्रेन आगे को रवाना हुई। घटना की जानकारी लगने के बाद आरपीएफ और जीआरपी कटनी से रवाना हुई और रात तक मौके पर घटना की जानकारी ले रही थी। जानकारी के अनुसार कटनी से बीना की मेमू ट्रेन संख्या 61620 में कटनी से रीठी स्टेशन के बीच किसी बात को लेकर दमोह के यात्रियों और सालीया के अवैध वेंडरों का ट्रेन में विवाद हो गया और इस दौरान वेंडरों ने मारपीट करते हुए किसी धारदार वस्तु से एक दो लोगों पर हमला कर दिया। बावल के बीच ट्रेन 7.30 बजे रीठी के बाद बकलेहटा स्टेशन पहुंच गई। जहां दमोह के कुछ युवक उतरे और मेमू के इंजिन में घुस गए। जिसके चलते ट्रेन चालक ने ट्रेन रोक दी और कंट्रोल को सूचना दी। इस दौरान वेंडरों और यात्रियों के बीच पथराव भी हुआ। जानकारी लगते ही रीठी थाना प्रभारी मो शाहिद बल के साथ पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर असमाजिक तत्व मौके से भाग गए। घटना में दो लोगों को चोट आई, जिनको पुलिस ने डायल 112 से रीठी अस्पताल पहुंचाया है। वहीं लगभग एक घंटे की देरी से मेमू ट्रेन को 8.30 बजे आगे को रवाना किया गया। खबर लिखे जाने तक आरपीएफ और जीआरपी की टीम कटनी से मौके पर पहुंच गई थी और घटना की जानकारी ले रही थी।

Exit mobile version