Site icon Yashbharat.com

खण्डवा से आयेंगी नयी सीएसपी नेहा इनका कार्यशैली का है अलग ही अंदाज

FB IMG 1748354797652

खण्डवा से आयेंगी नयी सीएसपी नेहा इनका कार्यशैली का है अलग ही अंदा

कटनी- पुलिस विभाग में लेडी सिंघम के नाम से मशहूर नेहा पचीसिया कटनी की नई सीएसपी होंगी। ख्याति मिश्रा का तबादला आज पड़ोसी जिले मैहर के अमरपाटन कर दिया गया है। नई सीएसपी अपनी तेजतर्रार कार्यप्रणाली के लिए जानी जाती है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा आज 53 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। जारी सूची के मुताबिक सीएसपी कटनी श्रीमती ख्याति मिश्रा मैहर जिले के अमरपाटन में अब अपनी सेवाएं देंगी। इसके साथ ही श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल से स्लिमनाबाद एसडीओपी के पद पर पदस्थ किया गया है। श्रीमती नेहा पच्चीसिया को उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा खंडवा से एसडीओपी कटनी के पद पर पदस्थ किया गया है।

नई सीएसपी नेहा का परिचय

बता दें कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर तहसील के मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी नेहा की मां गृहिणी व पिता टीचर हैं। नेहा प्रतिभाशाली हैं। डीएसपी बनने से पहले एयर होस्टेस थीं। नेहा 4 बहनों में सबसे बड़ी हैं। 2012 से 2016 तक पीएससी के प्रिलिम्स और मेन्स एग्जाम दिए। फिर जब एक साथ 2016 में इंटरव्यू हुए तो वे एक साथ चारों एग्जाम में सिलेक्ट हो गई थीं। MPPSC में 20वीं रैंक पाकर डीएसपी बनीं। वर्तमान में खंडवा जिले में अपनी सेवाएं दे रही थी।

नेहा ने तीन महिला चलित थाने शुरू किए

गुना में सीएसपी रहने के दौरान नेहा ने तीन थाने में महिला चलित थाने शुरू किए। इसमें मौके पर ही महिलाओं से जुड़े विवादों का निपटारा होता है। उन्होंने शहर के असामाजिक तत्वों और जुआरियों के खिलाफ सख्ती की। कोरोना काल में बेहतर कार्य के लिए उन्हें मुख्यमंत्री ने सम्मानित भी किया। विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें एसपी राजेश कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र भी दिया था।

Exit mobile version