Site icon Yashbharat.com

ग्वालियर में बदनामी से आहत महिला ने खाया जहर: लाउडस्पीकर पर कॉल रिकॉर्डिंग बजाने से डिप्रेशन में थी पीड़िता, 5 पर FIR

ग्वालियर: ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से फोन पर बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग को लाउडस्पीकर और म्यूजिक सिस्टम पर पूरे मोहल्ले में सुनाए जाने से आहत होकर 32 वर्षीय एक शादीशुदा महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

 लाउडस्पीकर पर चलाई कॉल रिकॉर्डिंग, पूरे मोहल्ले में हुई बदनामी

घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा नगर पहाड़ी (मोती झील) की है:

जहर खाने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा

17 अगस्त की शाम जब पति रामहेत मजदूरी करके घर लौटा, तो उसने ममता को बेहोशी की हालत में पाया और पास में जहर की दवा की शीशी पड़ी थी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल ऑडियो और परिजनों के बयानों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने की धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्वालियर में बदनामी से आहत महिला ने खाया जहर: लाउडस्पीकर पर कॉल रिकॉर्डिंग बजाने से डिप्रेशन में थी पीड़िता, 5 पर FIR iPhone पर ₹35,000 तक की बंपर बचत: Airtel यूजर्स के लिए Croma लाया स्पेशल ऑफर; जानें क्लेम करने का तरीका

Exit mobile version