Site icon Yashbharat.com

कटनी में 15 सितंबर तक चलेगा ‘एग्रीटेक एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान’: किसानों को शून्य ब्याज पर मिलेगा ऋण, फार्मर आईडी बनाने पर जोर

IMG 20260804 WA0097

कटनी में 15 सितंबर तक चलेगा ‘एग्रीटेक एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान’: किसानों को शून्य ब्याज पर मिलेगा ऋण, फार्मर आईडी बनाने पर जोर

कटनी: रबी सीजन 2026-27 के लिए किसानों को उर्वरक (खाद) की अग्रिम उपलब्धता सुनिश्चित कराने और कृषि की डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से कटनी जिले में विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। जिला प्रशासन द्वारा 20 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक “एग्रीटेक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान” आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने अधिकारियों को इस अभियान के सुचारू व प्रभावी क्रियान्वयन के कड़े निर्देश दिए हैं।

 इन प्रमुख कार्यों पर रहेगा विशेष जोर

अभियान के दौरान जिले भर के किसानों को राहत और सुविधाएं देने के लिए मुख्य रूप से निम्नलिखित कार्य किए जाएंगे:

 प्रशासनिक व्यवस्था व नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

अभियान को जमीनी स्तर पर सुचारू रूप से चलाने के लिए कलेक्टर ने विभागीय जिम्मेदारियां तय की हैं:

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने स्पष्ट किया है कि अभियान के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Exit mobile version