katniLatest

किसानों के लिए बड़ी पहल: बी-पैक्स सदस्यता महाभियान शुरू, 15 मई तक चलेगा अभियान

किसानों के लिए बड़ी पहल: बी-पैक्स सदस्यता महाभियान शुरू, 15 मई तक चलेगा अभियान)। जिले में किसानों को सहकारी समितियों से जोड़ने के लिए बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (बी-पैक्स) में सदस्यता महाभियान की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती से की गई है। यह अभियान 15 मई तक पूरे जिले में चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन सभी पात्र किसानों को पैक्स से जोड़ना है जो अभी तक सदस्य नहीं हैं, ताकि उन्हें संस्थागत ऋण, कृषि आदान और अन्य सहकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

किसानों को मिलेंगी ये सुविधाएं

बी-पैक्स के माध्यम से किसानों को कम ब्याज दर पर अल्पकालीन एवं मध्यमकालीन ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही किसानों को उर्वरक, बीज और कीटनाशक उचित दरों पर मिलेंगे। सदस्य किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से मिलेगा और वे सहकारी संस्था के निर्णयों में भागीदारी भी कर सकेंगे। साथ ही लाभांश प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।

 कमजोर वर्गों को प्राथमिकता

इस महाभियान में छोटे, सीमांत, महिला और कमजोर वर्ग के किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि वे भी सहकारी व्यवस्था से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।

 ऑनलाइन आवेदन सुविधा

किसान बी-पैक्स सदस्य बनने के लिए विभागीय पोर्टल https://icmis.mp.gov.in/RCSWEB/public“>https://icmis.mp.gov.in/RCSWEB/public पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह अभियान ग्रामीण सहकारी व्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम