जानापाव पहाड़ी पर पिकअप पलटी: बड़ा हादसा टला, 8 श्रद्धालु घायल

जानापाव पहाड़ी पर पिकअप पलटी

इंदौर। जानापाव पहाड़ी पर पिकअप पलटी जाने से भूतड़ी अमावस्या मेले में दर्शन के लिए जा रहे आठ श्रद्धालु घायल हो गए। हादसा रात करीब आठ बजे घाट की चढ़ाई के दौरान हुआ। पिकअप में धार जिले के धानीगांव से करीब 15 श्रद्धालु सवार होकर भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव जा रहे थे। घायलों को उपचार के लिए मानपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

जानापाव पहाड़ी पर पिकअप पलटी

जानापाव पहाड़ी पर पिकअप पलटी, चढ़ाई के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, धार जिले के धानीगांव से करीब 15 श्रद्धालु पिकअप में सवार होकर भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव पहाड़ी पर दर्शन के लिए जा रहे थे। रात करीब आठ बजे वाहन घाट के आखिरी हिस्से में पहुंचा। इसी दौरान चढ़ाई पर पिकअप की गति कम हो गई और वाहन पीछे की ओर जाने लगा।

महू: शादी में पकने आया दो क्विंटल गोमांस- बजरंग दल ने की पकड़, पूरी तैयारी नाकाम

चालक ने ब्रेक लगाकर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन मोड़ पर संतुलन बिगड़ने के कारण पिकअप पलट गई। हादसे के समय वाहन में करीब 15 श्रद्धालु सवार थे।

 

वाहन पलटते ही मची चीख-पुकार

 

पिकअप के पलटते ही श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। दुर्घटना में सात से आठ श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं।

 

घायलों को तत्काल उपचार के लिए मानपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पिकअप खाई में नहीं गिरने से बड़ा हादसा टल गया। यदि वाहन खाई में गिर जाता, तो दुर्घटना अधिक गंभीर हो सकती थी।

इसे भी पढ़ें-  चेतनोदय तीर्थ कैलवारा कटनी में 22 नवंबर को लगेगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर

 

भूतड़ी अमावस्या के अवसर पर जानापाव पहाड़ी पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी था।

सबसे तेज़ न्यूज अपडेट के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को फॉलो कर सकते हैं👇

https://www.facebook.com/share/18tXhfWfTF/