कार्तिक पूर्णिमा पर बाबा घाट में जले 11 हजार दीप, रोशनी से जगमगाया मंदिर परिसर,हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ किया दीपदान, दीपों की जगमगाहट से साकार हुआ भक्तिमय नजारा

Picsart 26 11 24 19 44 17 813

कार्तिक पूर्णिमा पर बाबा घाट में जले 11 हजार दीप, रोशनी से जगमगाया मंदिर परिसर,हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ किया दीपदान, दीपों की जगमगाहट से साकार हुआ भक्तिमय नजार

कटनी। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहर के बाबा घाट मंदिर परिसर में भव्य दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे पूरा बाबा घाट मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर इस आयोजन में हजारों की संख्या में महिलाओं, बच्चों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही बाबा घाट में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम होते ही दीपदान के लिए घाट पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं और बच्चों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान के समक्ष सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। देखते ही देखते हजारों दीपों की रोशनी से बाबा घाट का नजारा अद्भुत और मनमोहक हो गया।

इसे भी पढ़ें-  तेवरी बायपास पर तेज रफ्तार वाहनों की भिड़ंत, बुजुर्ग दंपति की मौके पर मौत,टीवीएस एक्सएल और तूफान सवारी वाहन के बीच हुई जोरदार टक्कर, हादसे के बाद मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी