राजीव गांधी की जयंती पर महिला कांग्रेस ने आयोजित किया संवाद कार्यक्रम,छात्र-छात्राओं ने आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के योगदान पर रखे विचार, विजेताओं को किया पुरस्कृत
राजीव गांधी की जयंती पर महिला कांग्रेस ने आयोजित किया संवाद कार्यक्रम,छात्र-छात्राओं ने आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के योगदान पर रखे विचार, विजेताओं को किया पुरस्कृ
कटनी। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर शहर महिला कांग्रेस द्वारा विवेकानंद कंप्यूटर्स में छात्र-छात्राओं के बीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया के निर्देशानुसार शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय राजीव गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं के बीच राजीव गांधी के जीवन, व्यक्तित्व और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान महिला कांग्रेस नेत्रियों ने राजीव गांधी द्वारा देश में लाई गई दूरसंचार क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने, युवाओं को आगे बढ़ाने तथा महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने सहित उनके विभिन्न दूरदर्शी कार्यों पर प्रकाश डाला। मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किए जाने जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों की भी जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गई।
संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राजीव गांधी के योगदान और आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान अनूपा सिंह एवं द्वितीय स्थान मोहित खटीक ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा, विवेकानंद कंप्यूटर्स के डायरेक्टर राकेश शर्मा, दीपिका शर्मा, सुमन रजक, आदिता वर्मा, रुक्मणी पांडे, कल्पना पाठक, दुर्गावती कोल, रूपा पाठक, सुकन्या पांडे, रविता शर्मा, मोना पाठक, आलिया शर्मा, कुसुम चौधरी, प्रियंका शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।