CSP कांड- दो एस आई सहित CSP का रीडर, ड्राइवर और गनमैन सस्पेंड, सीएसपी का कार्यालय सील, एफआईआर दर्ज होने के बाद कटनी CSP सहित तीनों आरोपी हुए भूमिगत 

CSP कांड- दो एस आई सहित CSP का रीडर, ड्राइवर और गनमैन सस्पेंड, सीएसपी का कार्यालय सील, एफआईआर दर्ज होने के बाद कटनी CSP सहित तीनों आरोपी हुए भूमिगत

कटनी। कटनी जिले के कन्हवारा में एक हत्या के आरोपी की जमीन डरा धमका कर सस्ते दामों में खरीदने के मामले में गत दिवस जबलपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल की रिपोर्ट के आधार पर कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया उनके मित्र क्षितिज राज एवं मारूफ अहमद के नाम कुठला थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस मामले में आज एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सूत्र बताते हैं कि इसी मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रंगनाथ नगर थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह स्लीमनाबाद थाने में पदस्थ एसआई सौरभ सोनी सहित सीएसपी नेहा के ड्राइबर, गनर और रीडर को सस्पेंड कर दिया गया है। इतना ही नहीं सीएसपी कार्यालय को सील भी किए जाने की खबरें सामने आ रही है।
आरोपी हुए भूमिगत
जमीन खरीदी मामले में कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज एवं मारूफ अहमद के खिलाफ कुठला थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही तीनों आरोपी भूमिगत बताए जा रहे हैं। चर्चा तो यह भी निकल कर सामने आ रही है कि इस मामले में कुछ और लोगों के ऊपर कार्यवाही की गाज गिर सकती है। बताया जाता है कि विभाग उन लोगों के संबंध में भी जानकारियां एकत्र कर रहा है जो लोग इस मामले में पर्दा डालने या मामले को डाइवर्ट करने सहित अन्य तरह की प्रमुख भूमिका निभा रहे थे।

Exit mobile version