‘1.5 लाख के सोने में 10-15 हजार न मिले तो भाड़ में जाए ऐसी थानेदारी’: मुरैना में पुलिसकर्मी का रिश्वत मांगते ऑडियो वायरल, मचा हड़कंप

‘1.5 लाख के सोने में 10-15 हजार न मिले तो भाड़ में जाए ऐसी थानेदारी’: मुरैना में पुलिसकर्मी का रिश्वत मांगते ऑडियो वायरल, मचा हड़कंप

मुरैना: मुरैना जिले के पुलिस महकमे में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रिश्वतखोरी का एक शर्मनाक ऑडियो वायरल हो गया। यह वायरल ऑडियो जौरा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक (हेड कॉन्स्टेबल) नीरज सिंह तोमर और ग्वालियर के एक वकील के बीच हुई बातचीत का है। ऑडियो में पुलिसकर्मी थानेदार से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर तक के नाम पर बेधड़क रिश्वत की मांग करता सुनाई दे रहा है।

 व्हाट्सएप कॉल पर रिश्वत की डीलिंग, दूसरे फोन से बन गया वीडियो

यह पूरा मामला चोरी गए सोने की जब्ती और अदालत में चालान पेश करने से जुड़ा हुआ है:

थानेदार से कंप्यूटर ऑपरेटर तक के नाम पर उगाही

वायरल रिकॉर्डिंग में प्रधान आरक्षक ने केवल अपने लिए ही नहीं, बल्कि थाने के अन्य कर्मचारियों और वरिष्ठों के नाम का इस्तेमाल करते हुए भी पैसों की मांग की है। इस खुलासे के बाद खाकी की साख पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद आरोपी प्रधान आरक्षक के खिलाफ विभागीय जांच और निलंबन की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। मासूम बेटी के स्कूल बैग में पिता ने छिपाकर भेजा मोबाइल, रिकॉर्डिंग सुनते ही उड़ गए होश: शिक्षिका पर गाली-गलौज और पीटने का आरोप

Exit mobile version