Morena Police Constable Audio viral News: पुलिस कॉस्टेबल ने सटोरिया से कहा कार की एसी खराब हो गई ठीक करा दो
Morena Police Constable Audio viral News: मुरैना ।पिछले कुछ दिनों से मुरैना जिले में पुलिस की वर्दी पर विभाग के अधिकारी-कर्मचारी ही लांक्षन लगाने पर तुले हैं।
पुलिसकर्मियों की शराब पार्टी के कारण मिरघान पुलिस चौकी से रायफल-कारतूस चोरी हो गए। सबलगढ़ टीआई रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ लिए। कमीशन के बंटवारे को लेकर सिविल लाइन थाने में आधी रात को पुलिसकर्मियों में मारपीट हो गई तो रिश्वत की बात पर एसपी ऑफिस में बड़े बाबू व एएएसअाई के बीच जूतमपैजार हो चुकी है।
इन मामलों की जांच चल ही रही है, कि अब ताजा मामला अंबाह थाने का आ गया, जहां पुलिस कॉस्टेबल एक सटोरिया से रिश्वत में अपनी कार की एसी को ठीक करवाने के एवज में 5000-6000 रुपये की मांग कर रहा है। जवाब में सटोरिया पुलिस कॉस्टेबल को कहना है कि अभी तुमने 1600 रुपये की बोतल (शराब) ले ली, अब ऐसी को ठीक करवा दो। पुलिस कॉस्टेबल व सटोरिया की बातचीत का यह ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो चुका है।
इस ऑडियो मंे सटोरिया से कार की एसी का कंप्रेशर ठीक करवाने की मांग करने वाला पुलिसकर्मी कह रहा है… कि हमने हमेशा तुम्हारी मदद की है। अब इस ऑडियो के सामने आने के बाद पुलिस पुलिस अफसर मामे की जांच और फिर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
बॉक्स
पुलिसकर्मी व सटोरिया के बीच बातचीत के अंश
कॉस्टेबल : कहां हो…?
सटोरिया : झेंई गांव में।
कॉस्टेबल : तुम आए नहीं यहां अंबाह-फंबाह तन को, उस दिन कही तब भी नहीं आए।
सटोरिया : चलाे हम शाम आ जाएंगे, किधर कोई दिक्कत है।
कॉस्टेबल : वो तो हम सब देख लेंगे, ये ध्यान कर लिया हमाई गाड़ी को कंप्रेशर फट गयो है, वामें नुकसान हे गयो है, बाकी व्यवस्था करवाइदो तासे वो सही हो जाए।
सटोरिया : गाड़ी को कंप्रेशर फट गया है बाइ सही करवाइदो, प्रेसर में 1600 रुपैया की बाेतल ही ले लईए तुमन्ने।
कॉस्टेबल : हओ ले लईए…पैसा का नाम मत लिया करो। मोबाइल बहुत खराब चीज है। हमने तुमाई हमेशा मदद करी है। बामे काहे है कि खर्चा आइ गया है पांच-छह हजार रुपया को। पैसे-वैसे की कोई दिक्कत नहीं है, पैसा अनुन्ने चहिए भी नहीं ठीक है। बस कंप्रेशर ठीक कराइदो।
सटोरिया : हओ ठीक है।
नोट : मीडिया ऑडियो में आवाज पुलिसकर्मी की होने की पुष्टि नहीं करता।
- इस ऑडियो की जानकारी मिली है, जो काॅस्टेबल जोगेन्द्र सिंह भदौरिया व किसी सटोरिया के बीच की बातचीत बताई जा रही है। मैंने उक्त कॉस्टेबल से इस संबंध में पूछताछ की है, उसने साफ इंकार कर दिया है कि यह उसकी आवाज नहीं है। फिर भी हम मामल की जांच करवा रहे हैं।
योगेन्द्र सिंह जादौन
टीआइ, अंबाह

