सागर में ऑटो चालक के घर 3 करोड़ की नकदी मामला: लोकायुक्त ने संभाली जांच, 5-सदस्यीय SIT गठित

सागर में ऑटो चालक के घर 3 करोड़ की नकदी मामला: लोकायुक्त ने संभाली जांच, 5-सदस्यीय SIT गठित

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक के घर से 3 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी बरामद होने के हाई-प्रोफाइल मामले में अब लोकायुक्त ने अपनी जांच तेज कर दी है। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए लोकायुक्त ने 5-सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जो इस पूरे प्रकरण के हर एक पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रहा है।

लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर के अनुसार, शुरुआती जांच में लोक निर्माण विभाग (PWD) के इंजीनियर रमेश अहिरवार का नाम सामने आया है। लोकायुक्त टीम अब इंजीनियर की घोषित-अघोषित संपत्तियों, आय के स्रोतों और इस मामले से जुड़े अन्य वित्तीय तारों की गहराई से जांच कर रही है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा जब्त की गई करोड़ों रुपये की नकद राशि को भी जल्द ही लोकायुक्त अपनी कस्टडी (कब्जे) में लेगी।

क्या है पूरा मामला?

उल्लेखनीय है कि बीते 16 अगस्त को गोपालगंज थाना पुलिस ने ऑटो चालक सौरभ अहिरवार के ठिकाने पर छापेमारी कर 3 करोड़ 2 लाख रुपये से अधिक की नकद राशि बरामद की थी। इतनी बड़ी रकम एक सामान्य ऑटो चालक के घर से मिलने के बाद से ही प्रशासनिक गलियारों और जनता के बीच कई सवाल खड़े हो रहे थे।

जांच एजेंसियों द्वारा कार्रवाई में हो रही देरी को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन अब लोकायुक्त के सक्रिय होते ही कई बड़े नामों पर शिकंजा कसने की संभावना बढ़ गई है।

SIT किन पहलुओं की कर रही है जांच?

लोकायुक्त की SIT टीम द्वारा जल्द ही इस मामले में कई अन्य लोगों से पूछताछ और बड़े खुलासे किए जाने की उम्मीद है। सागर में ऑटो चालक के घर 3 करोड़ की नकदी मामला: लोकायुक्त ने संभाली जांच, 5-सदस्यीय SIT गठित

ज्योतिष: कछुए की अंगूठी धारण करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, जानें किस अंगुली और धातु में पहनना है शुभ

Exit mobile version