नर्सिंग छात्रों के लिए बड़ी राहत: अमान्य कॉलेजों के GNM छात्र दूसरे संस्थानों में होंगे शिफ्ट, काउंसिल ने जारी की शेड्यूल सारणी
नर्सिंग छात्रों के लिए बड़ी राहत: अमान्य कॉलेजों के GNM छात्र दूसरे संस्थानों में होंगे शिफ्ट, काउंसिल ने जारी की शेड्यूल सारणी
भोपाल: मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने सत्र 2022-23 के जीएनएम (GNM) कोर्स के छात्रों के लिए एक राहत भरी खबर जारी की है। मानकों और आधारभूत सुविधाओं के अभाव के कारण जिन नर्सिंग कॉलेजों को अनुपयुक्त (अमान्य) घोषित कर दिया गया था, वहां के छात्रों का शैक्षणिक सत्र बचाने के लिए काउंसिल ने उन्हें मान्यता प्राप्त व उपयुक्त संस्थानों में शिफ्ट करने की दूसरे राउंड (Round 2) की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
काउंसिल द्वारा जारी सूचना के तहत यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है। छात्रों का साल और पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन व च्वाइस फिलिंग करना अनिवार्य है।