Site icon YASHBHARAT.COM

मासूम बेटी के स्कूल बैग में पिता ने छिपाकर भेजा मोबाइल, रिकॉर्डिंग सुनते ही उड़ गए होश: शिक्षिका पर गाली-गलौज और पीटने का आरोप

school bus

मासूम बेटी के स्कूल बैग में पिता ने छिपाकर भेजा मोबाइल, रिकॉर्डिंग सुनते ही उड़ गए होश: शिक्षिका पर गाली-गलौज और पीटने का आरोप

इंदौर: इंदौर के विजय नगर इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला और गंभीर मामला सामने आया है। नर्सरी क्लास में पढ़ने वाली 3 साल की मासूम बच्ची के स्कूल से उदास लौटने पर पिता ने जब उसकी वजह जानी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी के बैग में चोरी-छिपे मोबाइल रखकर रिकॉर्डिंग निकालने पर स्कूल के अंदर की प्रताड़ना का खौफनाक सच बेनकाब हुआ।

“मैडम गंदा बच्चा कहती हैं और चिमटी काटती हैं”

मामला विजय नगर स्थित ‘फर्स्ट क्राई इंटेलिटाट्स श्री स्कूल’ (FirstCry Intelitots Shri School) की नर्सरी कक्षा का है:

शिक्षिका प्रांजलि उपाध्याय पर केस, गाली-गलौज और धमकी का आरोप

सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) पराग सैनी के अनुसार, पीड़ित पिता ने तुरंत विजय नगर पुलिस थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के सामने आने के बाद स्कूल में पढ़ने वाले अन्य छोटे बच्चों के पालकों में भी भारी आक्रोश और चिंता व्याप्त है।

Exit mobile version