परिषद से दहशत:बिट्टूमहापौर समेत पूरी एम आई सी की रहेगी अनुपस्थिती
कटनी,कल नगर पालिक निगम कटनी मध्य प्रदेश की परिषद बैठक का आयोजन नगर पालिक निगम कटनी के परिषद हॉल में आयोजित है लेकिन हास्यास्प्रद बात यह है कि लगातार महापौर श्रीमती प्रीति सूरी परिषद की बैठक में उपस्थित होकर पार्षदों का सामना करने से किनारा कर रही हैं जिसे लेकर वरिष्ठ पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष एडवोकेट श्री मौसूफ बिट्टू द्वारा तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वैसे ही बजट की बैठक अत्यधिक विलंब से हो रही है और इतने विलंब से होने के बावजूद भी महापौर और नगर पालिक निगम कि उनकी mic के सदस्यों का उस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं है कि परिषद की बैठक में बजट जैसे महत्वपूर्ण विषय का पास कराया जाना अति आवश्यक जनहित में ही है उसी के विपरीत परिषद की बैठक में महापौर तो महापौर उनके साथ ही साथ एमआईसी सदस्यों ने भी अग्रिम सामूहिक रूप से अनुपस्थित हेतु आवेदन दे दिया है जो की स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कि जानबूझकर एक साथ बैठक में अनुपस्थित रहने का सबने मन बना लिया है और नगर के विकास के रास्तों को गर्त में ले जाने का मन बना लिया है, विदित हो कि पूर्व से ही नगर निगम कटनी में चार-पांच लोग मिलकर महापौरी करते हैं जिससे कि समस्त पार्षदों नगर निगम कर्मचारियों से लेकर चारों ओर आक्रोश का माहौल व्याप्त है, श्री बिट्टू द्वारा जनहित में उक्त वक्तव्य जारी किए गए है

