राज्य स्तर एव राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनएसएस स्वयंसेवको का महाविद्यालय प्राचार्य ने द्वारा किया सम्मान
कटनी -प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुनील बाजपेई जी के संरक्षण में जिला संगठक डॉक्टर रुक्मणी प्रताप सिंह,कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ माधुरी गर्ग के नेतृत्व में एवं मार्गदर्शन में सत्र 2025 26 में राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को महाविद्यालय के प्राचार्य के द्वारा सम्मानित किया गया। इन स्वयंसेवकों में कुमारी रमा सपेरा ,कुमारी पार्वती चक्रवर्ती, कुमारी पिंकी सिंह राजपूत, श्री रीगेन्दचौधरी ने ओपन यूनिट कैंप में जो जबलपुर में आयोजित हुआ, में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कटनी जिले को गौरवान्वित किया। इसी क्रम में एन.आई.सी कैंप में कुमारी लक्ष्मी रैदास ने ज़ोजबलपुर में आयोजित हुआ कटनी जिले का प्रतिनिधित्व किया। कुमारी श्रद्धा सिंह रघुवंशी ने एन.आईसी कैंप पश्चिम बंगाल में जाकर कटनी जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए महाविद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया। साहसिक सिविर, जो हिमाचल प्रदेश में आयोजित हुआ था ,उसमें महाविद्यालय की स्वयंसेविका कुमारी भारती बर्मन ने अपना परचम लहराया ।राज्य स्तरीय कैंप जो चित्रकूट में आयोजित हुआ उस कैंप में महाविद्यालय के होनहार स्वयंसेवक प्रियांशु इंग्ले, कुमारी अनामिका गोड कीर्ति सिंह राजपूत ने महाविद्यालय की गरिमा को बढ़ाया। इन सभी स्वयंसेवकों ने हर स्तर से महाविद्यालय का नाम ऊंचा उठाया। अपने कार्यों से सभी के हृदय में अपना स्थान बनाया। महाविद्यालय के प्राचार्य, कार्यक्रम अधिकारी ने इन्हें सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

