40 दिन तक प्रज्जवलित रहेगी अखण्ड ज्योति,उपवास रखकर भगवान झूलेलाल की आराधना में लीन रहेगा सिंधी समाज

40 दिन तक प्रज्जवलित रहेगी अखण्ड ज्योति,उपवास रखकर भगवान झूलेलाल की आराधना में लीन रहेगा सिंधी समा

 

कटनी । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव दिनांक .14 जुलाई से 23 अगस्त तक पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के सानिध्य में श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव समिति द्वारा समस्त सिंधी समाज के सहयोग से स्थानिय गुरुनानक वार्ड स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में बड़े ही भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस 40 दिवसीय चालिहा महोत्सव का शुभारंभ 14 जुलाई को सुबह 10 बजे से श्रृद्धालुओं की उपस्थिति में पं दिनेश शर्मा द्वारा पुज्य बहराणे साहिब की पूजा अर्चना व भगवान श्री झूलेलाल जी कि अखण्ड ज्योति पृज्जवलित के साथ व्रतधारियों के संकल्प बंधन से 40 दिवसीय चालिहा महोत्सव के वृतो की शुरुआत होगी। समाजसेवी संजय खूबचंदानी ने बताया कि दसवी शताब्दी में सिंध प्रांत के मिर्ख बादशाह के अत्याचारो से निजात पाने के लिये हिन्दू लोगों नेए 40 दिनों तक लगातार सिंधु नदी के तट पर जल देवता की स्तुति की थी, तभी से भगवान झूलेलाल चालिहा महोत्सव मनाया जाता है। इस अवसर पर श्री झूलेलाल मंदिर गुरुनानक वार्ड में रोजाना विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमे सुबह 8 बजे व सायकाल 8 बजे गीत संगीत, आरती पल्लव, प्रार्थना, पूजा-अर्चना व प्रसाद वितरण एवं हर रविवार को सुबह 8 बजे कटाईघाट के तट पर जल देवता की पूजा अर्चना, अखो पल्लव, आरती, अरदास, भजन कीर्तन व इत्यादि आयोजन होंगे। इस अवसर पर समिति द्वारा प्रतिदिन दीनबंधु भंडारा एवं कन्या भोज, शासकीय हॉस्पिटल व बाबा माधव शाह हॉस्पिटल में फल वितरण एवं गरीबों को राशन वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित किये जाएँगे इस अवसर गत दिवस झूलेलाल मंदिर में बैठक आयोजित की गई जिसमे तिलोकचंद भोजवानी , राजकुमार चेलानी,महेश बहलानी,हरीश बहलानी, अमर चेतवानी, नेवंद खूबचंदानी वीरेंद्र लालवानी, अशोक हासानी ,नानकराम खूबचंदानी,राजकुमार खियानी, सुरेश गांधी, अशोक हसीजा ,रवि मोटवानी, बलराम हासानी संजय खूबचंदानी, अजीत केसवानी, गुलशन आसवानी,महेश डोडानी, जुगल किशोर पांडे व अन्य सदस्य ने बैठक में उपस्थित होकर इस भव्य 40 दिवसीय भगवान श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव के समस्त आयोजन में उपस्थिति प्रदान करने की अपील की है।

Exit mobile version