Site icon Yashbharat.com

अपराधियों की सोशल मीडिया पर फैली अफवाह के कारण शहरवासी में दशहत लोगों को जागरूक करने समाजसेवियों ने दिया ज्ञापन

PRESS NOTE

कटनी।-जिला एक शांति के प्रतीक का जिला है जहाँ पर सभी समाज के लोग कोमी एकता की मिसाल पेश कर एक साथ रहते है। कटनी जिले में पिछले कुछ दिनों से खुलेआम चाकूबाजी चोरी लूट, डकैती सहित अन्य आपराधिक घटनाओं में बढोत्तरी हुई है, असामाजिक तत्व कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए नगरवासियों के जीवन को जोखिम में डाल रहे है।

अपराधियों की सोशल मीडिया पर फैली अफवाह के कारण शहरवासी में दशहत लोगों को जागरूक करने समाजसेवियों ने दिया ज्ञापन

हाल ही में कटनी शहर पर सोशल मीडिया में लुटेरों की फोटो वीडियो वायरल हो रही है जिससे शहरवासी दहशत में रहे है एवं आये दिन बक्षेत्र के कई इलाको में लूट करने आये महिला पुरुष समझकर रहवासी बेरहमी से लोगो की खुलेआम पिटाई कर रहे है जिससे शहर की शांति व्यवस्था भंग हो रही है लोग एक दूसरे को मारने पीटने पर उतारू है।

उड़ी अफवाह से लोग बुरी तरह डरे हुए

कारण सिर्फ यह है कि सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह से लोग बुरी तरह डरे हुए है शहर के किसी भी क्षेत्र पर नया पुरूष या महिला दिखती है जिसे लुटेरा समझकर रहवासी पिटाई कर देते है, हाल ही में घटना सामने आई है जिस पर बेकसूर लोग बुरी तरह घायल हो गये है और अब रहवासी भी घर से बाहर निकलने में भय का सामना कर रहे है, यह साफ संकेत है कि प्रशासनिक लापरवाही का लाभ उठाकर अपराधी सक्रीय हो चले है।

बिना जानकारी के कानून को अपने हाथ में न ले

पत्र के माध्यम से कहा गया है कि शहर के रहवासियों को जागरूक किया जाये जिससे इस प्रकार की अप्रिय घटना को अंजाम न दे एवं शहर में आये लोगो के साथ मारपीट न करे। पुलिस प्रशासन से निवेदन है कि लोगो को जागरूक करने के लिये अभियान के माध्यम से रहवासियो से अपील की जाये कि किसी भी प्रकार की झूठी अफवाहों व किसी के बहकावे में न आवे एवं बिना जानकारी के कानून को अपने हाथ में न ले। हमारा उददेश्य कटनी जिले में शांति सुरक्षा और सुशासन की स्थापना सुनिश्चत करना है ताकि हर नागरिक निडर होकर जीवन यापन कर सके।

अनुरोध है कि शीघ्र प्रभावी कार्यवाही करते हुये कटनी जिले में कानून व्यवस्था को दुरूस्त किया जाये ज्ञापन सौपने समय अधिवक्ताओं यश खरे भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पारस जैन समाजसेवी रूपक कोहली सहित अन्य ज़न उपस्थित रहे l

Exit mobile version