सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ जिला समिति का निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न अनिल चौबे बने अध्यक्ष
कटनी – सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ जिला समिति कटनी का वार्षिक निर्वाचन दिनांक 6 अप्रैल 2026 को पूर्ण रूप से निर्विरोध सम्पन्न हो गया। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में पूरी हुई।निर्वाचन में इंजीनियर अनिल चौबे को अध्यक्ष,इंजीनियर संजीव कुमार खर्द को सचिव तथा इंजीनियर पी.के.खरे को कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया।निर्वाचन अधिकारी इंजीनियर एस.आर.बिलथरिया तथा इंजीनियर सी.एस. दवे द्वारा सम्पूर्ण निर्वाचन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आर.पी.चौबे,क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष इंजीनियर डी.के. साहू तथा कटनी जिला के सभी सम्मानीय सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी तथा संघ की भावी गतिविधियों में सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।
निर्वाचन के निर्विरोध सम्पन्न
होने पर सभी सदस्यों ने खुशी व्यक्त की और संघ की एकता तथा मजबूती पर संतोष जताया। नवनिर्वाचित पदाधिकारी संघ के सदस्यों के हितों की रक्षा तथा सेवानिवृत्त इंजीनियर्स की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया।यह निर्वाचन संघ की लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करने वाला साबित हुआ।

