हरित भविष्य का संकल्प: लायंस क्लब कटनी रॉयल ने किया वृक्षारोपण, महापौर प्रीति सूरी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हरित भविष्य का संकल्प: लायंस क्लब कटनी रॉयल ने किया वृक्षारोपण, महापौर प्रीति सूरी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदे
कटनी। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ लायंस क्लब कटनी रॉयल द्वारा सोमवार को बाबा माधव शाह हॉस्पिटल, माधव नगर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कटनी की महापौर प्रीति सूरी थीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सपना सरावगी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
लायंस क्लब कटनी रॉयल के पदाधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य के लिए आवश्यक सामाजिक दायित्व है। क्लब भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।
कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों, समाजसेवियों तथा बाबा माधव शाह हॉस्पिटल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। अंत में क्लब की अध्यक्ष लायन साधना अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर लायन प्रभा पाठक, लायन रेनू अग्रवाल, लायन राजू अग्रवाल, लायन आखिला गुगालिया, लायन अजय खंडेलवाल (कोषाध्यक्ष), लायन हंसा खंडेलवाल, लायन भारती चौधरी (सचिव), लायन विनोद चौधरी, लायन कैलाश सेठिया, लायन स्नेहलता सेठिया, लायन राजेश चौधरी, लायन रिचा चौधरी, लायन राकेश जैन, लायन सुमन जैन तथा लायन मोहन अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।