Site icon Yashbharat.com

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान पर बिफरे कांग्रेसी पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

IMG 20250926 WA0058 scaled

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान पर बिफरे कांग्रेसी पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्श

कटनी। प्रदेश सरकार के मंत्री एवं भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं सांसद व कांग्रेस नेत्री श्रीमती प्रियंका गांधी के खिलाफ दिए गए विवादित बयान की कांग्रेसियों ने निंदा करते हुए पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया है। कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लघंन किया है। थाना तिराहा में ग्रामीण एवं शहर कांग्रेस ने संयुक्त रूप भाजपा नेता का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।इस मौके पर कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति निर्मित हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेसियों पर वाटर कैन चलाकर तितर बितर कर दिया‌। इस मौके पर जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियदर्शन गौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा,प्रेम बत्रा,पार्षद मोसूफ अहमद बिट्टू,राजा जगवानी,पूर्व पार्षद अफताब खान, मंगल चौधरी, नारायण निषाद, श्याम पहूजा,अशोक बहलानी,श्याम यादव, अंजय गौंटिया,सुशील जायसवाल, दिग्विज सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version