Site icon Yashbharat.com

तिलक महाविद्यालय मे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन

IMG 20260401 WA0052

तिलक महाविद्यालय मे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोज

कटनी -प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बाजपेई की अध्यक्षता तथा डॉ रुक्मणी प्रताप सिंह जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना, डॉ माधुरी गर्ग कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना के मार्गदर्शन में संगोष्ठी एवं शपथ का आयोजन किया गया । डॉ रुक्मणी प्रताप सिंह ने जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जल नहीं तो कल नहीं हमें जल का संचय करने की आवश्यकता है साथ ही जल है तो कल है से जल की उपयोगिता लोगों को पानी की एक-एक बूंद बचाने के लिए प्रेरित किया गया डॉक्टर माधुरी गर्ग ने कहा कि जल संसाधन सीमित है यदि आज हम जल संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं हुई तो आने वाली पीढ़ी को गंभीर संकट का सामना करना पड़ सकता है तथा उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल संकट एक गंभीर समस्या बनती जा रही है उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को दैनिक जीवन में जल का सदुपयोग करने, अनावश्यक जल व्यर्थ न करने तथा वर्षा जल संचय करने के बारे में जानकारी डॉक्टर माधुरी गर्ग द्वारा जल संरक्षण की शपथ विद्यार्थियों को दिलाई तथा विद्यार्थियों ने जल व्यर्थ ना बहने का शपथ संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में डॉ संगीता बसरानी, डॉक्टर नाहिद सिद्दीकी, डॉक्टर प्रतिमा त्रिपाठी, डॉक्टर सूची सिंह, डॉ शोभाराम पाटिल, डॉक्टर शैलजा बरसैया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की उपस्थिति सराहनीय रही

Exit mobile version