Site icon Yashbharat.com

कहंवारा में युवक की बेरहमी से हत्या: मारपीट के बाद जलाया, इलाके में दहशत

IMG 20260401 WA0071

कहंवारा में युवक की बेरहमी से हत्या: मारपीट के बाद जलाया, इलाके में दहश

 

कटनी। जिले के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कहंवारा से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर के पास अज्ञात बदमाशों ने गाँव के एक युवक के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की और फिर उसे जला दिया। इस जघन्य वारदात में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद पूरे गाँव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है और लोग इस निर्मम हत्या से स्तब्ध हैं।

सूचना मिलते ही कुठला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।एडिशनल एसपी डॉ. संतोष डेहरिया ने बताया कि एक व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर में चोट के निशान पाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Exit mobile version