Site icon Yashbharat.com

एक पेड़ माँ के नाम; महापौर प्रीति सूरी ने नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण की अपील की

IMG 20240707 WA0013

कटनी। एक पेड़ माँ के नाम के तहत महापौर प्रीति सूरी ने नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण की अपील की है। नगर निगम द्वारा शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 6 जुलाई 2024 को महापौर प्रीति संजीव सूरी, ज़िलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, एवं नगर निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल की उपस्थिति में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सुरम्य पार्क में सभी के द्वारा वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण संतुलन एवं स्वच्छ वातावरण हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम किया गया।उक्त कार्यक्रम नगर निगम द्वारा आगामी दिनों अलग अलग स्थानों में जारी रहेगा।

जिससे अधिक से अधिक वृक्ष लगाया जा सके। महापौर प्रीति संजीव सूरी द्वारा सभी से इस अभियान में शामिल होकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाते हुए वृक्षों का संरक्षण हेतु सहयोग की अपील की है। इस दौरान एमआईसी सदस्य डॉ रमेश सोनी,सुभाष साहू,पार्षद सीमा श्रीवास्तव, प्र.कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा,प्र.सहा यंत्री आदेश जैन, उपयंत्री मोना करेरा, मृदुल श्रीवास्तव, उद्यान पर्यवेक्षक अभिषेक अर्जरिया एवं निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version