कल दधिकांदो में सुभाष चौक पर लगेंगी 51 हजार इनामी दही हांडी,विधायक संजय पाठक होंगे मुख्य अतिथि
कल दधिकांदो में सुभाष चौक पर लगेंगी 51 हजार इनामी दही हांडी,विधायक संजय पाठक होंगे मुख्य अतिथि
रंगारंग कार्यक्रम में अनेक कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति
कटनी । श्री बधाई उत्सव कमेटी के द्वारा कटनी में आयोजित होने वाले 72 वे दधिकांदो महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। कल 6 सितंबर रविवार को दधिकांदो महोत्सव की शोभायात्रा श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से धूम-धाम और आकर्षक साज सज्जा के साथ शाम 5 बजे शुरू होगी जिसमें शोभायात्रा और झांकियां आकर्षण का केंद्र हाेगी। पूरे शोभायात्रा मार्ग पर नगर वासियों द्वारा अनेकों दही हांडी लगाई जाती है पर महोत्सव का मुख्य आकर्षण पिछले साल से प्रारंभ हुई सुभाष चौक की दही हांडी होती है जिसका आयोजन नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक के संयोजन एवं महारानी लक्ष्मी वार्ड के पार्षद अवकाश जायसवाल द्वारा आयोजन किया जा रहा है । पिछले वर्ष से प्रारंभ हुई और पहले ही आयोजन में हजारों युवाओं के डीजे पर नाचते हुए गोविंदा टोलियों द्वारा मानव पिरामिड बनाकर हांडी फोडे जाने के वीडियो से शोसल मीडिया सहित जिले भर में वॉयरल हुई इस 51 हजार रुपए इनामी भव्य दही हांडी के मुख्य अतिथि श्री बधाई उत्सव कमेटी के संरक्षक एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक होंगे उन्हीं के सौजन्य से यह ईमानी राशि प्रदान की जाती है। कटनी नगर के हृदय स्थल सुभाष चौक पर आयोजित होने वाली इस दही हांडी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दही हांडी के दौरान इस वर्ष सुभाष चौक पर सांस्कृतिक आयोजनों का मंच भी बनाया जा रहा है । कार्यक्रम के संयोजक नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक एवं आयोजक श्री सुभाष चौक दही हांडी समिति के अध्यक्ष अवकाश जायसवाल ने अधिक से अधिक नागरिकों से आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।