katniमध्यप्रदेश

सुभाष चौक में 40 फीट ऊंची मटकी, दही हांडी प्रतियोगिता का पुरस्कार 51 हजार पार्षद अवकाश जायसवाल मित्र मंडली का आयोजन रहेगा आकर्षक का केंद्र 

सुभाष चौक में 40 फीट ऊंची मटकी, दही हांडी प्रतियोगिता का पुरस्कार 51 हजार पार्षद अवकाश जायसवाल मित्र मंडली का आयोजन रहेगा आकर्षक का केंद्र

 

कटनी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी सुभाष चौक में दधिकांधो महोत्सव के तहत भव्य दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन पार्षद अवकाश जायसवाल मित्र मंडली द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और आयोजन स्थल पर करीब 40 फीट ऊंची दही हांडी लगाई जाएगी।

दही हांडी फोड़ने वाली विजेता टीम के लिए 51 हजार रुपये का पुरस्कार निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में शहर की विभिन्न गोविंदा टोलियां उत्साह के साथ भाग लेंगी। ऊंचाई पर बंधी मटकी को फोड़ने के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक संजय सत्येंद्र पाठक रहेंगे, जबकि नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ब्राह्मण समाज जिलाध्यक्ष राजू शर्मा विशेष रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए मथुरा से आमंत्रित कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही आर्केस्ट्रा की प्रस्तुति भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगी।

आयोजकों ने बताया कि दही हांडी प्रतियोगिता के माध्यम से शहरवासियों को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने के साथ युवाओं में उत्साह और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन को लेकर सुभाष चौक क्षेत्र में विशेष तैयारियां की जा रही हैं और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

आयोजन में आयोजक पार्षद अवकाश जायसवाल मित्रमंडली ने शहर की धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने अपील की है

Back to top button