दधिकांधो महोत्सव: कल सुभाष चौक में गूंजेगा ‘गोविंदा आला रे’, 40 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ने भिड़ेंगी गोविंदा टोलियां,विजेता टीम को विधायक संजय सत्येंद्र पाठक देंगे 51 हजार रुपये का पुरस्कार, मथुरा के कलाकारों की प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण
दधिकांधो महोत्सव: कल सुभाष चौक में गूंजेगा ‘गोविंदा आला रे’, 40 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ने भिड़ेंगी गोविंदा टोलियां,विजेता टीम को विधायक संजय सत्येंद्र पाठक देंगे 51 हजार रुपये का पुरस्कार, मथुरा के कलाकारों की प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्ष
कटनी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर में दधिकांधो महोत्सव की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कल सुभाष चौक में भव्य दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक एवं पार्षद अवकाश जायसवाल मित्र मंडली द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर आयोजकों द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।
आयोजन स्थल पर करीब 40 फीट ऊंची दही हांडी बांधी जाएगी। इसे फोड़ने के लिए शहर की विभिन्न गोविंदा टोलियां प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। दही हांडी फोड़ने वाली विजेता टीम को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। यह पुरस्कार राशि विधायक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा दी जाएगी। ऊंचाई पर बंधी मटकी को फोड़ने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक संजय सत्येंद्र पाठक रहेंगे। वहीं नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक एवं ब्राह्मण समाज जिलाध्यक्ष राजू शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए मथुरा से आमंत्रित कलाकार भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ ही आर्केस्ट्रा की प्रस्तुति भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगी।
आयोजकों ने बताया कि दही हांडी प्रतियोगिता के माध्यम से शहरवासियों को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही युवाओं में उत्साह, टीम भावना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना आयोजन का उद्देश्य है। आयोजन को लेकर सुभाष चौक क्षेत्र में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासियों के पहुंचने की संभावना है।