जल संरक्षण संवर्धन अभियान के तहत महापौर प्रीति संजीव सूरी ने शहर में प्राचीन बावड़ियों का किया निरीक्षण

IMG 20240612 WA0019

कटनी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे जल संरक्षण संवर्धन अभियान के अंतर्गत महापौर प्रीति संजीव सूरी द्वारा आज दिनांक 12 जून को नगर निगम अधिकारीयों के साथ नगर का भ्रमण किया गया।

जिसमें चंद्रशेखर एवं वंशस्वरूप वार्ड में प्राचीनतम लगभग ढाई सौ वर्ष पुरानी दो बावड़ियों की खोज की गई और उनके संरक्षण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन ऐतिहासिक धरोहर स्वरूप बावड़ियों के रख रखाव एवं संरक्षण में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए।

साथ ही महापौर प्रीति संजीव सूरी ने सभी पार्षद गण एवं नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्रांतर्गत किसी भी प्रकार की बावड़ी, कुआं इत्यादि हो तो अवगत कराए, उनके संरक्षण हेतु भी प्रयास अवश्य किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-  दिल्ली के सरकारी स्कूल में खौफनाक वारदात: 12वीं की छात्रा ने बैग में पेट्रोल लाकर खुद को लगाई आग, 3 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद