प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री 12 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मधई मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चन
“सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 साल बेमिसाल” अभियान के तहत विकसित भारत के संकल्प के लिए की गई प्रार्थना
कटनी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सफल 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कटनी द्वारा आज सुबह कटनी शहर के प्राचीन श्री शिव जी के मधई मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए राष्ट्र की प्रगति, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि तथा विकसित भारत के निर्माण के संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। भारतीय जनता पार्टी कार्यकरातों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के इन 12 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यकाल को सेवा सुशासन तथा जनकल्याण के लिए समर्पित बताया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने 12 वर्षों का कार्यकाल पूर्ण कर यह इतिहास रचा है। देश के जन जन को प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर विश्वास स्नेह तथा भरोसा है।
इस अवसर पर आचार्य पं. बिहारी चतुर्वेदी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में हनुमान चालीसा, राम भजन, कीर्तन एवं अन्य भक्तिमय प्रस्तुतियों का सामूहिक गायन किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को स्मरण करते हुए राष्ट्रहित में निरंतर प्रगति की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित की है। गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना के विकास, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल क्रांति और सामाजिक सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में हुए उल्लेखनीय कार्यों ने देश को नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से पूर्ण होने वाला राष्ट्रीय अभियान है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया। उपस्थित जनों ने इसे केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री जी की इस देश हित की यात्रा की निरंतरता व राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने का माध्यम बताया। जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक श्रीमती अलका जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि खरे, सीमा जैन सोगानी, सुरेश सोनी, कैलाश जैन सोगानी, रम्मू साहू, आशीष गुप्ता (बाबा), मनीष दुबे, संदीप दुबे, अम्बरीष वर्मा, यज्ञदत्त मिश्रा, ऋचा गेलानी, सचिन तिवारी, कौशलेश मिश्रा, संजू गर्ग, सपना सरावगी, ओमेंद्र अहिरवार, रणवीर कर्ण, जयनारायण निषाद, डब्बू रजक, शशिकांत तिवारी, बीना बैनर्जी, पार्वती तामिया, प्रभा गुप्ता, शंभू बर्मन, सुमित्रा रावत, सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, संगीता जायसवाल, अक्षय श्रीवास्तव, अभिषेक शर्मा, शांतनु दत्ता, पंकज चौबे, विवेक गुप्ता, प्रदीप उपाध्याय, अभिनंदन सरावगी, अर्शिव सेन, अतिन अग्रवाल, अजय पटेल, मोनू गुप्ता, राजा अहिरवार, नीलिमा असोडिया, हीरामणि बरसैंया, अंजिता तामिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
