katniLatestमध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनहितकारी योजना बनाने के साथ यह सुनिश्चित भी करते है कि उसका लाभ जनता तक पहुंचे: संजय पाठक

katni विजयराघवगढ़ के मुहास एवं बरही पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा को सम्बोधित करते विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी योजना बनाते हैं और ये सुनिश्चित भी करते है की लाभ जनता तक पहुंचे , विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य जनता को जनकल्याण की योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।

wp 17047276058572051000249078085024

श्री पाठक ने कहा कि आज हम आपके बीच विजयराघवगढ़ विधानसभा में भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा लेकर आए है । हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ कराई है जिसका उद्देश्य है जनता जनार्दन तक भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। विधायक संजय पाठक ने ग्राम मोहास एवं बरही नगर में यात्रा के दौरान जनता से कहा कि आज हमने विजयराघवगढ़, कटनी, मप्र के साथ ही भारत को भी विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ ली है।

wp 17047276134431857345170361227214

मोदी जी जो जन कल्याण की योजना बनाते है और ये सुनिश्चित भी करते है की लाभ जनता तक पहुंचे । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य हम सबके सामने रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में चारों दिशाओं में भारत का डंका बज रहा है।

विकसित भारत की नींव रखी जा चुकी है। भारत बहुत बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है। आने वाले समय में दुनिया को भारत की ताकत का अंदाजा हो जाएगा। आज देश की पहचान ताकतवर देश के रूप में हो रही है। विजयराघवगढ़ विधानसभा का पूरा क्षेत्र भी विकास की दृष्टि से आगे बढ़ रहा है। आज भी हमारी विधानसभा के सभी बड़े कार्य स्वीकृत होकर चल रहे है या पूर्ण होने वाले है ।

wp 17047276212547529556009746465872

यात्रा के दौरान कार्यक्रम में सरकार की नीतियों के बारे में विस्तार से बात की। इसके साथ योजनाओं के पात्रों को शुभकामनाएं दी। जनता को प्रदर्शनी लगा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।

यात्रा में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुधा कोल,उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, बरही नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल,भाजपा जिला महामंत्री सतीश तिवारी,मंडल अध्यक्ष जयवंत सिंह चौहान,केशव यादव,राजेश गर्ग,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता पटेल, जनपद सदस्य विनोद यादव, मोहन सिंह, उत्तम शर्मा, सरमन सोनी, राजेन्द्र प्रसाद सोनी,इकबाल पवार,सहित एसडीएम महेश मडलोई सहित प्रशासनिक अधिकारी भाजपा संगठन से जुड़े कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Back to top button

Togel Online

Rokokbet

For4d

Rokokbet

Rokokbet

Toto Slot

Rokokbet

Nana4d

Nono4d

Shiowla

Rokokbet

Rokokbet