बिना पूर्व सूचना के ड्यूटी से गायब रहना दो सफाई संरक्षक को पड़ा भारी, स्वास्थ्य अधिकारी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस,तीन दिन में मांगा जवाब, संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

IMG 20261102 WA0034

बिना पूर्व सूचना के ड्यूटी से गायब रहना दो सफाई संरक्षक को पड़ा भारी, स्वास्थ्य अधिकारी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस,तीन दिन में मांगा जवाब, संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

कटनी। शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और बिना पूर्व सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के प्रति नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

 

इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 08 में पदस्थ सफाई संरक्षक श्री साहिल/संजय एवं वार्ड क्रमांक 26 के सफाई संरक्षक प्रकाश/ बुध्दूलाल को लंबे समय से बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने तथा इसके चलते वार्ड की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

 

स्वास्थ्य अधिकारी  निशांत कनोजिया द्वारा जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि संबंधित दोनों सफाई संरक्षक को वार्ड में सफाई कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन वे लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित रह रहे हैं। इससे अति महत्वपूर्ण सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में वार्ड दरोगा द्वारा मौखिक रूप से चेतावनी दिए जाने के बावजूद उनकी कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ।

 

निगम प्रशासन ने इसे कृत्य कर्मचारी आचरण संहिता के विपरीत मानते हुए संबंधित कर्मचारी को तीन दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने अथवा जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।