मप्र राज्यसभा उपचुनाव: बीजेपी के हरदीप सिंह पुरी के सामने निर्दलीय राजकुमार लोहानी मैदान में, कांग्रेस ने दिया समर्थन
भोपाल। मध्य प्रदेश में होने जा रहे राज्यसभा उप-चुनाव को लेकर राज्य की सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी के मुकाबले मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी पर दांव खेला है और उन्हें अपना समर्थन देकर चुनावी मैदान में उतार दिया है।
उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे बने प्रस्तावक कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी के नामांकन पत्र में मध्य प्रदेश विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे प्रस्तावक बने हैं।
मुकाबला हुआ तय शुरुआत में निर्विरोध निर्वाचन के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन कांग्रेस द्वारा निर्दलीय उम्मीदवार को आधिकारिक समर्थन देने और नामांकन दाखिल कराने के बाद अब मध्य प्रदेश की इस राज्यसभा सीट पर मुकाबला पूरी तरह तय हो गया है।











