Site icon Yashbharat.com

अब MP के जिला अस्पतालों में भी होगा कॉर्निया ट्रांसप्लांट, 1 जुलाई से चलेगा प्रशिक्षण

Screenshot 20250606 175518 Chrome

अब MP के जिला अस्पतालों में भी होगा कॉर्निया ट्रांसप्लांट, 1 जुलाई से चलेगा प्रशिक्षण।नेत्रदान को बढ़ावा देने और ज्यादा लोगों तक इलाज पहुंचाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने एक नई पहल की है। अब प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में कार्निया (आंख का पारदर्शी हिस्सा) प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए राज्य अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (SOTTO) ने प्रस्ताव बनाकर भोपाल भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है।

अब MP के जिला अस्पतालों में भी होगा कॉर्निया ट्रांसप्लांट, 1 जुलाई से चलेगा प्रशिक्षण

कॉर्निया ट्रांसप्लांट की हुई पहल

इस योजना के पहले चरण में इंदौर और उज्जैन संभाग के 15 जिलों के अस्पतालों में प्रत्यारोपण केंद्र शुरू होंगे। इन जिलों में डॉक्टरों और तकनीकी स्टाफ को ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वे अपने-अपने जिलों में यह सुविधा शुरू कर सकें।

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी ट्रेनिंग

ट्रेनिंग का काम 1 जुलाई से इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा। डॉक्टरों को एक महीने और तकनीशियनों को 15 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग की विशेषज्ञ टीम देगी। इस विभाग में हर साल करीब 100 कार्निया प्रत्यारोपण पहले से ही किए जाते हैं और यहां नेत्र बैंक भी है।

राज्य के अधिकांश जिला अस्पतालों में पहले से ही ऑपरेशन थिएटर, माइक्रोस्कोप और जरूरी उपकरण मौजूद हैं क्योंकि वहां मोतियाबिंद जैसी सर्जरी होती है। इसलिए कार्निया ट्रांसप्लांट जैसी प्रक्रिया को भी वहां आसानी से शुरू किया जा सकता है। अब MP के जिला अस्पतालों में भी होगा कॉर्निया ट्रांसप्लांट, 1 जुलाई से चलेगा प्रशिक्षण

Exit mobile version