​छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू की मैहर पदयात्रा पहुंची कटनी; दद्दाधाम में लिया आशीर्वाद, स्कूल में किया पौधरोपण

​छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू की मैहर पदयात्रा पहुंची कटनी; दद्दाधाम में लिया आशीर्वाद, स्कूल में किया पौधरोपण

​छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू की मैहर पदयात्रा पहुंची कटनी; दद्दाधाम में लिया आशीर्वाद, स्कूल में किया पौधरोपण

कटनी। जनकल्याण, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, उन्नति और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर छिंदवाड़ा के युवा भाजपा सांसद विवेक बंटी साहू की धार्मिक एवं सामाजिक पदयात्रा लगातार जारी है। हर वर्ष अलग-अलग तीर्थ स्थलों की यात्रा करने वाले सांसद साहू इस बार अपने सैकड़ों सह-यात्रियों के साथ छिंदवाड़ा से मां शारदा धाम (मैहर) की 375 किलोमीटर की 14 दिवसीय पदयात्रा पर हैं।

​यात्रा के 10वें दिन सांसद साहू का काफिला कटनी पहुंचा, जहाँ उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया।

​दद्दाधाम में टेका मत्था, लिया आशीर्वाद

​कटनी आगमन पर सांसद विवेक बंटी साहू अपने सह-यात्रियों के साथ प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दद्दाधाम पहुंचे। यहाँ उन्होंने पूज्य संत पंडित देवप्रभाकर शास्त्री ‘दद्दाजी’ के मंदिर एवं समाधि स्थल पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

​’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण

​धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ सांसद ने सामाजिक सरोकार भी निभाया। उन्होंने कटनी के दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जारी “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित बच्चों और आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रकृति को सहेजने का संकल्प दिलाया।

​भव्य स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक

​सांसद के कटनी आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:। ​भाजपा जिलाध्यक्ष: दीपक सोनी टंडन,​वरिष्ठ नेता: पीतांबर टोपनानी, ​दद्दा शिष्य मंडल: नीरज शास्त्री, विनीत गेड़ा, दीपक दुबे , इसके साथ ही रवि खरे, मृदुल मिश्रा, श्याम निषाद, अंकिता तिवारी, रम्मू साहू, अम्बरीष वर्मा, सचिन तिवारी, सपना सरावगी, कौशलेश मिश्रा, सौरभ अग्रवाल, रणवीर कर्ण, ओमेंद्र अहिरवार ‘ओमी’, प्रदीप साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Exit mobile version