पदयात्रा के दौरान सांसद बंटी साहू एवं भाजपा जिला अध्यक्ष पहुँचे डीपीएस स्कूल,विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पदयात्रा के दौरान सांसद बंटी साहू एवं भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन पहुँचे डीपीएस स्कूल, विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कटनी -पदयात्रा के दौरान छिंदवाड़ा के सांसद बंटी साहू एवं भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) पहुँचे। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर अनुराग जैन एवं अनुज जैन ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या सीमा दुबे, ऋचा टंडन, मयूर एंथनी, सतीश परौहा एवं रजत जैन सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया तथा सभी बच्चों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पौधारोपण की सही विधि, पौधों के संरक्षण तथा उन्हें विकसित करने के विभिन्न तरीकों की भी जानकारी दी।
विद्यालय परिवार ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस प्रेरणादायी संदेश को विद्यार्थियों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का संकल्प लिया।