Site icon Yashbharat.com

एनकेजे.पुलिस ने दहेज हत्या के ईनामी फरार आरोपी को जबलपुर से किया गिरफ्तार

IMG 20260330 WA0055

एनकेजे.पुलिस ने दहेज हत्या के ईनामी फरार आरोपी को, जबलपुर से किया गिरफ्ता

कटनी – पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से) के निर्देशन मे अति पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) रत्नेश मिश्रा के मार्ग दर्शन में थाना एनकेजे. प्रभारी को टीम गठित कर दहेज मृत्यु के फरार आरोपी को पता लगाकर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है।

सरकारी अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई की एक नवविवाहिता महिला को मृत अवस्था मे लाया गया है कि सूचना पर मर्ग पंचनामा कार्यवाही उपरांत मर्ग कायम कर जाँच मे लिया गया । मर्ग जाँच दौरान साक्ष्यो के आधार पर थाना एन.के.जे.कटनी मे अपराध सदर धारा 80(2),85 बीएनएस 3,4 दहेज प्रतिषेध अधि. का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया था ।
मामले मे मृतिका के पति आशीष मालवीय सितम्बर 2025 से फरार था । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा फरार आरोपी आशीष मालवीय के पता तलाश हेतु 2000 रुपये का ईनाम उदघोषित किया गया था । आरोपी की तलाश हेतु टीम गठित कर एवम् साइबर सेल के माध्यम से लगातार पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देशित किया गया था। एवम् मामुर मुखबिर लगाये गये थे। 29 मार्च को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की फरार आरोपी आशीष मालवीय जबलपुर मे देखा गया है ।सूचना मिलने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराया गया एवम् तत्काल टीम गठित कर सूचना की तस्दीक हेतु रवाना हुए । दहेज हत्या के ईनामी फरार आरोपी आशीष मालवीय निवासी मुगांबाई कलोनी को गठित टीम द्वारा जबलपुर खजरी खिरिया बायपास से पकडा गया पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कि जाकर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी आशीष मालवीय को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला जेल कटनी में निरुद्ध किया गया । आरोपी आशीष मालवीय पिता राजेन्द्र मालवीय निवासी मुगांबाई कलोनी को गिरफ्तार किया गया

कार्यबाही मे उप.पुलिस अधिक्षक (मुख्या.) रत्नेश मिश्रा , उप.निरी. रुपेन्द्र राजपूत थाना प्रभारी एन.के.जे.,उप.निरी.अरुणपाल सिंह थाना प्रभारी रंगनाथनगर, सउनि मनोज कुडापे, प्र.आर. 278 आरिफ हुसैन, प्र.आर. 304 शैलेश दमोहिया, आर-324 अर्पित पटेल व साइबर सेल कटनी टीम से आर. अजय शंकर साकेत ,अमित श्रीपाल , शुभम गौतम , सत्येंद्र राजपूत एवम चंदन की सराहनीय भूमिका रही ।

Exit mobile version