वेंकटेश सत्संग समिति की नई कार्यकारिणी गठित,वेंकट सोमानी अध्यक्ष, रंगेश गोयनका सचिव और अरुण सोनी बने कोषाध्यक्ष

वेंकटेश सत्संग समिति की नई कार्यकारिणी गठित,वेंकट सोमानी अध्यक्ष, रंगेश गोयनका सचिव और अरुण सोनी बने कोषाध्यक्

कटनी। वेंकटेश सत्संग समिति की आम सभा की बैठक रविवार को वेंकटेश सत्संग भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्याम सुंदर दास गट्टानी ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक की शुरुआत में कोषाध्यक्ष ने विगत वर्ष का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल माहेश्वरी ने अपने तीन वर्षीय कार्यकाल का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसकी सदस्यों ने सराहना की।

नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:

अध्यक्ष: वेंकट सोमानी

उपाध्यक्ष: विवेक सराफ, माखन निषाद

सचिव: रंगेश गोयनका

सह सचिव: राधेश्याम गुप्ता

कोषाध्यक्ष: अरुण सोनी

आय-व्यय निरीक्षक: राधेश्याम गट्टानी

कार्यकारिणी सदस्य: बसंत नौगरियां, गोपाल दास गट्टानी, नारायण दास गुप्ता, वेंकट गट्टानी, राजकुमार गोयनका, वेंकट गौर एवं बलराम खेड़िया।

नई कार्यकारिणी के गठन पर सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि नई टीम समिति के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को और अधिक सक्रियता और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएगी।

Exit mobile version