Thursday, May 14, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

तिरुपति बालाजी मंदिर मे हुयी अप्रिय घटना क़ो लेकर ज्ञापन यात्रा हेतु बैठक संपन्न हुई

 

तिरुपति बालाजी मंदिर मे हुयी अप्रिय घटना क़ो लेकर ज्ञापन यात्रा हेतु बैठक संपन्न हु

तिरुपति बालाजी मंदिर में जो अप्रिय घटना घटित हुई है उसके विरोध प्रदर्शन हेतु कटनी से सभी सनातन प्रेमी हिंदू समाज की बैठक श्री वेंकटेश सत्संग भवन में आयोजित की गई जिसका प्रमुख उद्देश्य है था तिरुपति के बालाजी मंदिर में विधर्मियों द्वारा सनातन धर्म को कलंकित करने के लिए जो अपराध किया गया उसका विरोध प्रगट कर कलेक्टर महोदय को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा जाये और उन सभी अपराधियों के लिए मृत्यु दंड की मांग की जावे.
बैठक में सभी समाज के प्रमुखों द्वारा घटना के विरोध में कड़ी निंदा करते हुए अपने विचार व्यक्त किया एवं कटनी नगर के समस्त नागरिकों मात्र शक्तियों से इसके विरोध में सहयोग करने की अपील की गई.
उपरोक्त ज्ञापन यात्रा को सफल बनाने हेतु 28 सितंबर को शाम 7:30 बजे मंगल भवन मे वृहद बैठक का आवाहन किया गया है । जिसमें अधिक से अधिक संख्या में सभी सनातनी प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है.
आभार राधेश्याम गट्टानी द्वारा किया गया बैठक में समाजसेवी भगवान दास माहेश्वरी, मथुरा प्रसाद सोनी, गोपाल महेश्वरी सहित समाज के सभी प्रमुखजनों की उपस्थित रही ।

रंगेश् गोयनका
कटनी

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि