Site icon Yashbharat.com

नीलू मर्डर-आक्रोशित जनता और बजरंग दल के लोगों ने एएसपी को घेरा केमोर नगर पूरा बंद

IMG 20251028 WA0014

कैमोर। नीलू मर्डर-आक्रोशित जनता और बजरंग दल के लोगों ने एएसपी को घेरा केमोर नगर पूरा बंद। कैमोर नगर में आज सुबह लगभग 11 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच के सामने एक अज्ञात हमलावर ने एकदम नजदीक से गोली मारकर नीलेश उर्फ नीलू रजक नामक युवक को मौत के घाट उतार दिया।

नीलू मर्डर-आक्रोशित जनता और बजरंग दल के लोगों ने एएसपी को घेरा केमोर नगर पूरा बंद

नीलू मर्डर-आक्रोशित जनता और बजरंग दल के लोगों ने एएसपी को घेरा केमोर नगर पूरा बंद

नीलू रजक का कुछ ही महीने पहले भाटिया मुहल्ला निवासी एक युवक से विवाद हुआ था जिसकी रिपोर्ट भी थाने में हुई थीं। आज की घटना का सम्बंध उसी विवाद से है या नहीं इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

हमलावर ने अपना चेहरा कपड़े से ढंक रखा था घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फेल गयी क्षेत्र के लोग भारी संख्या मे जमा हो गए मृतक की बॉडी को विजयराघवगढ ले लाया गया जहां पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया भी मौके पर पहुंच गए। नीलू मर्डर-आक्रोशित जनता और बजरंग दल के लोगों ने एएसपी को घेरा केमोर नगर पूरा बंद

जहां उन्होंने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया और कहा घटना के आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाये नहीं तो जनता सड़क पर आ जाएगी फिलहाल वर्तमान स्थिति तक लोगों में जमकर आक्रोश व्याप्त है उन्होंने केमोर पूरा बंद करा दिया है।

Exit mobile version