Site icon Yashbharat.com

नवांकुर संस्था ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम बंडा में कलश यात्रा, रैली, देवी भजन के साथ चलाया जागरूकता अभियान

IMG 20260325 WA0030

नवांकुर संस्था ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम बंडा में कलश यात्रा, रैली, देवी भजन के साथ चलाया जागरूकता अभिया

कटनी -म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के सेक्टर क्रमांक 4 के ग्राम बंडा में जल गंगा संवर्धन अभियान के प्रथम चरण जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत नवांकुर संस्था मंथन समाज विकास समिति बंडा द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की परामर्शदाता श्रीमती संयोगिता मिश्राके सहयोग से जल शक्ति से नव भक्ति सुरक्षित जल, समृद्ध कल के अंतर्गत जागरूकता का संदेश देने के लिए ग्राम वासियों मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र-छात्राओं के सहयोग से जल एवं जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन की जागरूकता हेतु कलश यात्रा और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कलश यात्रा और जागरूकता रैली स्थानीय खेर माई मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम भ्रमण करती हुई सामुदायिक भवन के समीप स्थित मंदिर में समाप्त हुई। रैली में जल बचाओ, जीवन बचाओ। जल है तो कल है ,जल बचाना सरल है। जल नहीं बचाओगे, तो प्यासे रह जाओगे ।दादा दरी दादी करें पुकार, जल बचाओ बारंबार।जैसे उद्घोष के साथ जल संरक्षण का संदेश दिया गया। कलश यात्रा और जागरूकता रैली के समापन के पश्चात खेर माई मंदिर परिसर में ग्राम की महिलाओं के द्वारा देवी भजनों की प्रस्तुति की गई तत्पश्चात मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ तेज सिंह केशवाल के द्वारा मंदिर परिसर में उपस्थित ग्राम वासियों को जल गंगा संवर्धन अभियान के प्रथम चरण में 27 मार्च तक आयोजित की जाने वाली विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी को अधिकतम वर्षा जल को संरक्षित करते हुए जल स्रोतों के संवर्धन में अपनी सहभागिता देने के लिए प्रेरित किया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में नवांकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी हीरामणि हल्दकर ग्राम विकास पशुपालन समिति के अध्यक्ष श्रीमती रोशनी हल्दकार सचिव  ज्योति हल्दकार के द्वारा विगत कई दिनों से आयोजन की तैयारी करते हुए ग्राम की महिलाओं के सहयोग से कलश की सजावट करते हुए कलश यात्रा के लिए तैयार किया। साथ ही समस्त ग्राम वासियों को जल गंगा संवर्धन का महत्व बताते हुए कार्यक्रम के लिए मानसिक रूप से तैयार किया और उन्हें शामिल होने के लिए सूचना प्रदान करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की। आयोजन में विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, परामर्शदाता, श्रीमती संयोगिता मिश्रा, छात्राओं स्वाती हल्दकार,सिया हल्दकार प्रस्फुटन समिति सदस्य कविता हल्दकार, काजल हल्दकार सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासियों की सहभागिता रही।

Exit mobile version