National Lok Adalat Katni : नेशनल लोक अदालत 09 दिसंबर को आयोजित
कटनी। डिप्टी कलेक्टर ने आगामी 09 दिसंबर शनिवार को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत विभिन्न खण्डपीठों से जानकारी का संकलन किये जाने हेतु अधिकारी कर्मचारियों का डियुटी आदेश जारी किया है। जारी आदेश में संलग्न अधिकारियों कर्मचारियों को कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 17 में प्रातः 10ः30 बजे से सायं 5ः30 बजे तक उपस्थित रहनें के निर्देश दिए गए है।
विभिन्न खण्डपीठों से जानकारी संकलन हेतु अधिकारी कर्मचारी को लगाई गई डियुटी
डिप्टी कलेक्टर द्वारा जारी अदेशानुसार श्री राकेश अहिरवार अधीक्षक भू- अभिलेख को खण्डपीठ कटनी, श्री बृजबिहारी दुबे राजस्व निरीक्षक नजूल कटनी को विजयराघवगढ़, कमल नायकर सहायक ग्रेड तीन को बहारीबंद, ओमप्रकाश तिवारी सहायक ग्रेड तीन को ढ़ीमरखेडा खण्डपीठ हेतु डियुटी लगाई गई है। जबकि कार्यालयीन कार्यवाही हेतु सहायक ग्रेड तीन प्रदीप श्रीवास्तव सहित दो भत्यों को नियुक्त किया गया है।